MPPEB पेपर लीक 2021 - मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( PAPER LEAK ) - परीक्षा रद्द
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा तीन परीक्षा भर्तियों को रद्द कर दिया गया है।
दोस्तों यह एक बुरी खबर सामने आई है, मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh PEB ) परीक्षाओं के कम्प्यूटर हैक होने के आशंका जताने बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसकी जांच कराई गई जिसके बाद 10 परीक्षाओं के जांच के दौरान 3 परीक्षाओं के कम्प्यूटर हैक होने और पेपर लीक ( PAPER LEAK ) की बात सही निकली जिसके कारण तीन महत्वपूर्ण परीक्षा भर्तियों को निरस्त कर दिया गया है।
यह तीन मुख्य परीक्षा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, और नर्सिंग भर्ती के परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है।
इसकी जानकारी मध्यप्रदेश सरकार ( MP GOVT ) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 27 अगस्त 2021 को दी जिसमें तीन मुख्य परीक्षाओं को निरस्त करने की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि यह तीनों परीक्षा 2020 और 2021 के मध्य आयोजित की गई थी लेकिन किसी भी परीक्षा का रिजल्ट RESULT जारी नहीं किया गया था।
जांच में पाया गया कि 11 फरवरी को हुए एग्जाम के एक दिन पहले पेपर लीक हो गया था।
दोस्तों यह बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बुरी खबर है, परीक्षा में शामिल होने वाले कई उम्मीदवारों के द्वारा पेपर लीक होने की शिकायत की गई थी जिसके बाद आयोजक बोर्ड के टेक्निकल कमेटी द्वारा इस शिकायत को ध्यान में रखते हुए जांच किया गया ।
दोस्तों आपको बता दें कि यह परीक्षा कराने वाली संस्थान एनएसईआईटी ( NSEIT ) थी, आपको पता होगा यह संस्थान देश के महत्वपूर्ण विभाग रेलवे ( RAILWAY ) के लिए भी परीक्षा ( EXAM ) कराती है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी कि उक्त मामले में PEB के किसी अधिकारी का नाम पेपर लीक मामले में सामने नहीं आया है। लेकिन आगे इस तरह के मामले सामने ना आएं इसके लिए रिजल्ट से पहले उसकी स्क्रूटनी कराई जाएगी।
Comments
Post a Comment